छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर, सरगुजा संभाग में आज बारिश के आसार

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में आज बारिश का मौसम बना हुआ है। प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर हो गया है। वहीं सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसून इन दोनों कमजोर हो गया है। इसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि कमजोर हो गई है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है।
Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement