Vastu Tips: मुख्य द्वार से जुड़ी इन 7 बातों का हमेशा रखें ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि

Vastu tips for home entrance in hindi: घर के मुख्य द्वार से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य बढ़ने की मान्यता है। जानें घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु उपाय-

सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका, कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन के फैसले को किया खारिज

मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु उपाय

वास्तु में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यह सिर्फ का घर में प्रवेश करने का रास्ता नहीं है, बल्कि घर में सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश द्वार है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मुख्य द्वार से जुड़े इन नियमों की अनदेखी करने पर घर में वास्तु दोष हो सकता है। जानें मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियम-

Advertisement

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

मुख्य द्वार से सड़क का ऊंचा होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मुख्य द्वार से सड़क का ऊंचा होना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि यह वास्तु दोष का कारण बनता है, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और कार्यों में विघ्न-बाधा में सामना करना पड़ता है।

जंग लगा हुआ ताला

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर जंग लगा हुआ ताला लगाना शुभ परिणाम नहीं देता है। इसलिए कभी भी घर के मेनगेट पर जंग लगा हुआ ताला नहीं लगाना चाहिए।

मेन गेट के सामने पेड़ का होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के ठीक सामने पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा की क्षति होती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

मुख्य द्वार के आगे कोई खंबा या नाला का होना

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के आगे कोई भी खंबा या नाला होना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि इस स्थिति में परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आर्थिक हानि होती है।

घर के मुख्य द्वार की चौखट कैसी होनी चाहिए

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार या चौखट कभी भी खराब या टूटी हुई या खंडित नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि इससे घर में दरिद्रता आती है।

मुख्य द्वार के ऊपर तारों का जाल

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के ऊपर लटका हुआ तारों का जाल ठीक नहीं होता है। अगर ऐसा है तो इसे फौरन ठीक करा लेना चाहिए। कहते हैं कि मेनगेट पर लटका तारों का जाल वास्तु दोष का कारण बनता है।

मुख्य द्वार पर कई देवी-देवताओं की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर बहुत सारे देवी-देवताओं की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि इसे शुभ नहीं माना जाता है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement