रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने रजनी ताई के योगदानों को याद किया और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

मोदी-ट्रम्प रिश्तों पर थरूर का बयान, कहा- प्रधानमंत्री का बदला अंदाज सराहनीय

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उनका साहस और धैर्य प्रेरणादायी रहा।

Advertisement

रजनी ताई ने अपने कार्यकाल में जनता के हित और रायपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, ईमानदारी और समाज से गहरा जुड़ाव उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाता है। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहीं।

उल्लेखनीय है कि रायपुर की पहली महिला विधायक और समाजसेवी रजनी ताई उपासने का हाल ही में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्ष 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीतकर उन्होंने इतिहास रचते हुए रायपुर की पहली महिला विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। उस समय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी, ऐसे में जनता का विश्वास जीतना उनके साहस और संघर्ष का प्रतीक था।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement