रूस की यूरोप को चेतावनी: हमारी संपत्ति हड़पी तो होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने सोमवार को यूरोपीय देशों को सख्त चेतावनी दी है। रूस ने साफ कहा है कि यदि कोई यूरोपीय देश उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यूरोपीय संघ (EU) लगातार यह तलाश रहा है कि यूक्रेन की मदद के लिए जब्त की गई सैकड़ों अरब डॉलर की रूसी संपत्तियों का उपयोग कैसे किया जाए। रूस का कहना है कि उसकी संपत्तियों को अवैध रूप से कब्जे में लेकर यूक्रेन को लाभ पहुंचाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवरात्र में मां दुर्गा को 9 दिन अलग-अलग भोग अर्पित करने से मिलता है सुख-समृद्धि

Advertisement

अमेरिका ने भी लगाए प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होते ही अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के साथ सभी वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी थी। इस दौरान करीब 300 से 350 अरब डॉलर की संप्रभु रूसी संपत्ति यूरोपीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी में जमा कर दी गई। इनमें अधिकतर यूरोपीय, अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारी बॉन्ड शामिल हैं।

रूस की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब पश्चिमी देश युद्धग्रस्त यूक्रेन को आर्थिक सहारा देने के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यूरोपीय संघ इस मुद्दे पर आगे क्या रुख अपनाता है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement