Bus accident  : बस पलटी, 1 महिला की मौत, 5 गंभीर घायल

जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 18 September Horoscope : इस राशि के जातकों के कारोबार में हो सकती है वृद्धि, जीवनसाथी का मिलेगा साथ … जानकारी के अनुसार, बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग और पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।  
Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement