Janjgir-Champa : नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंची शिक्षिका, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। खबर में शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा से संबंधित कुछ अनियमितताओं का जिक्र किया गया था।

CG में टला रेल हादसा, लोकोपायलट की सूझबूझ ने रोकी बड़ी त्रासदी

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक जांच टीम का गठन किया। इस टीम में अकलतरा के एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शामिल किया गया। टीम को तत्काल प्रभाव से शासकीय प्राथमिक शाला लेवई भेजा गया है, ताकि मौके पर जाकर सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Advertisement

यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिला प्रशासन जनहित के मुद्दों और मीडिया में प्रकाशित खबरों को कितनी गंभीरता से लेता है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement