GST टीम की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में गुटखा व्यापारी गिरफ्तार, फैक्ट्री पर छापेमारी

रायपुर। स्टेट GST  विभाग की टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक गुरमुख को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुटखा बिक्री और टैक्स चोरी के मामले में की गई।

सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में गुटखा बनाने का भारी मात्रा में सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई हैं। फैक्ट्री संचालक रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम करवाता था, जो रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में कार्य करते थे।

24 September Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश करने से मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति पड़ सकती है कमजोर …

Advertisement

जीएसटी टीम ने छापेमारी से पहले प्लानिंग के तहत आधा किलोमीटर पहले गाड़ी की लाइटें बंद कर दी थीं और फैक्ट्री के चारों ओर संभावित गुप्त रास्तों की जांच की। इसके बाद रात करीब 3 बजे सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश किया। अधिकारियों को देखकर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी सकपका गए।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement