Bijapur hawkers abducted: अपहरण के बाद खामोश प्रशासन, परिजनों की रातें डर में कट रही हैं

Bijapur hawkers abducted बीजापुर, छत्तीसगढ़ | 30 सितम्बर 2025| बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां तीन फेरीवाले जो गांव-गांव घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे, बीते डेढ़ महीने से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। इनकी आखिरी लोकेशन जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाके में बताई जा रही है, जिससे इनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

Asia Cup Trophy : ‘खुद सम्मान करने की जिद’: PCB चीफ नकवी की शर्त से फंसा पेंच, BCCI के लिए मुश्किल

परिजनों ने आरोप लगाया है कि फेरीवालों को नक्सलियों ने “संदेह” के आधार पर अगवा कर लिया हो सकता है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे परिवारवालों की चिंता और बढ़ गई है।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन पर सवाल

पीड़ितों के परिवारों का कहना है कि उन्होंने थाने और जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का भी कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस “जांच जारी है” कहकर मामलों को टाल देती है।

package coordinator resignation: शिक्षा की सेवा करने वाले अब हो रहे मजबूर, कब सुनेगा शासन?

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement