happy dussehra: देशभर में मना विजयादशमी का पर्व, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

happy dussehra रायपुर | 2 अक्टूबर 2025| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।”

NIA : नक्सलियों के खिलाफ NIA की मैराथन कार्रवाई जारी: टेरर फंडिंग से जुड़े तार खंगाल रही टीम

उन्होंने देशवासियों को “परिवारजन” कहकर संबोधित करते हुए सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

2 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

इस वर्ष दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अयोध्या की ओर प्रस्थान किया था, और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दानव का संहार किया था। यह दिन पौराणिक काल से ही सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक माना जाता है।

Donald Trump : हमास के पास सिर्फ 72 घंटे: ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना में हथियार छोड़ने और बंधक रिहाई की शर्त

विजयादशमी का संदेश

विजयादशमी सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह सच्चाई, साहस और आत्मविश्वास का उत्सव है। यह हर व्यक्ति को प्रेरित करता है कि वह अपने जीवन में आने वाली हर बुराई, झूठ और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा हो।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement