illegal hotel operations: होटल की आड़ में अनैतिक कार्य, नगर निगम ने की कड़ी कार्रवाई

illegal hotel operations बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2025: सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित एक आवासीय मकान में अवैध रूप से संचालित हो रहे ओयो होटल को नगर निगम की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया। इस कार्रवाई के पीछे मकान का व्यावसायिक उपयोग और स्थानीय लोगों की शिकायतें प्रमुख कारण रहीं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि होटल की आड़ में वहां संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं।

Shiva Temple : धार्मिक स्थल पर पेशाब से भड़का गुस्सा: हिंदू संगठन ने मुस्लिम बस्ती में की तोड़फोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल का संचालन गायत्री केडिया नामक महिला द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां रोजाना अजनबी लोग आ जा रहे थे और देर रात तक गतिविधियाँ चलती थीं। इससे क्षेत्र में असुरक्षा और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

Advertisement

S-500 मिसाइल सिस्टम पर भी विचार कर रहा भारत, दिसंबर में पुतिन दौरे पर डील

स्थानीय लोगों ने कई बार व्यक्तिगत रूप से होटल बंद कराने की कोशिश की, लेकिन संचालन कर रही महिला ने कोई ध्यान नहीं दिया। अंततः तंग आकर नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम को शिकायत सौंपी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement