Raipur Road Project: रायपुर से बिलासपुर और बलौदाबाजार तक सुपरफास्ट सफर, 8 लेन हाईवे पर काम शुरू

Raipur Road Project 12 अक्टूबर 2025, रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नए रफ्तार पर लाने के लिए डबल इंजन सरकार ने ग्रोथ प्लान तैयार किया है। राजधानी को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का छह और आठ लेन में विस्तार किया जाएगा। इससे न सिर्फ शहर में एंट्री आसान होगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Collectors Conference 2025 :धान खरीदी में अनियमितता पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इन 5 प्रमुख सड़कों को मिलेगा नया स्वरूप:

  1. रायपुर – विशाखापट्टनम सिक्स लेन

    Advertisement

  2. रायपुर – लखनादौन ग्रीन फील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेसवे

  3. रायपुर – बलौदाबाजार सिक्स लेन

  4. दुर्ग – आरंग बाइपास सिक्स लेन (भारतमाला कॉरिडोर)

  5. रायपुर से सिमगा तक 8 लेन और सिमगा से बिलासपुर तक सिक्स लेन

इनमें से कुछ सड़कें पहले से मौजूद हैं जिन्हें चौड़ा किया जाएगा, जबकि कुछ नई ग्रीनफील्ड परियोजनाएं होंगी। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं से राजधानी में एंट्री और लॉजिस्टिक्स ट्रैफिक को नई दिशा मिलेगी।

Suspicious Death of Couple: पारिवारिक विवाद के बीच पत्नी की हत्या, पति की आत्महत्या से गांव में मातम

186 KM रायपुर-सारंगढ़ फोरलेन का काम शुरू

रायपुर से सारंगढ़ तक 186 किमी लंबी सड़क को तीन चरणों में फोरलेन बनाया जा रहा है।

  • पहला चरण: रायपुर से धनेली तक (53.1 किमी)

  • दूसरा चरण: धनेली से आगे 85.6 किमी

  • तीसरा चरण: अंतिम विस्तार 186 किमी तक

एनएचएआई ने एलाइन्मेंट तय कर ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 90% ज़मीन पहले से ही एनएच की है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement