Collector-SP conference : CM साय ने सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश दिए, हेलमेट-सीट बेल्ट और नशे में वाहन चलाने वालों में कानून का भय जरूरी

Collector-SP conference रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय:  ने सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने, नशे में वाहन चलाने वाले लोगों में कानून का भय होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करने के निर्देश दिए।

Mamta Banerjee Said : मेरा बयान तोड़ा-मरोड़ा गया, दिया गया था सिर्फ सवाल का जवाब

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीन दिवसीय समीक्षा कार्यक्रम 12 अक्टूबर से कर रहे हैं। पहले दिन उन्होंने कलेक्टरों के काम की समीक्षा की और उन्हें स्पष्ट दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

कांफ्रेंस के समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें अधिकारियों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद, सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इसे राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement