Daamaad hatyaakaand : दामाद ने ससुर पर फेंका बम, एक की मौत और सास गंभीर घायल, आरोपी फरार

Daamaad hatyaakaand :  कोरिया। जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।

डीएनए जांच से होगी मृतकों की पहचान, एक पोटली में सिर्फ हड्डियां मिलीं

जानकारी के अनुसार यह वारदात बचकापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव में हुई। आरोपी दामाद ने खाट पर सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया और फिर ससुराल में बम फेंक दिया। बम के धमाके से ससुर की मौके पर ही मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

Advertisement

वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और ग्रामीणों से भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील की है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement