Road accident : ट्रक की टक्कर से दो की मौत, एक घायल

Road accident : भिलाई। दुर्ग जिले के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान सलमा (25) और खिलेश्वर साहू के रूप में की गई है।

Raipur Police Commissioner System : गृह विभाग ने तैयार किए तीन विकल्प, कैबिनेट की मंजूरी बाकी

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग गंजपारा रोड से एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे 6 चक्का ट्रक (नंबर CG 07 CY 5899) ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सलमा और खिलेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल कुमोदनी गोड़ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी क्षेत्र में नवंबर महीने में भी एक कार और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement