IPS Y Puran Kumar Suicide Case : एसआइटी को लैपटॉप कब्जे में लेने का आदेश

हरियाणा। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले की जांच कर रही एसआइटी को जिला अदालत से उनका लैपटॉप हासिल करने की मंजूरी मिल गई है। एसआइटी का आरोप था कि परिवार के पास लैपटॉप है, लेकिन वह पुलिस को देने से इनकार कर रहा है।

Severed Head case: ठेला चौक में फिर सनसनी, इस बार मिला पुतले का सिर

इस मामले में एसआइटी ने जिला अदालत में याचिका दायर की थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पूरन कुमार के परिवार की ओर से पेश वकील ने अदालत में दलील दी कि परिवार ने लैपटॉप देने से इनकार नहीं किया था और तकनीकी कारणों से पुलिस लैपटॉप नहीं ले पा रही थी।

Advertisement

अदालत ने इस याचिका पर विचार करते हुए एसआइटी को लैपटॉप को कब्जे में लेने की अनुमति दे दी। अब जांच टीम इस लैपटॉप की तकनीकी जांच कर मामले की पड़ताल करेगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement