Amit Shah Birthday :अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं ,प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षा में अमित शाह का योगदान अविस्मरणीय है।

Vishnudev Sai :शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह गुजराती व्यापारी परिवार से थे। उनके दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी रियासत मानसा में नगर सेठ यानी एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे।

Advertisement

व्यापारी परिवार में जन्मे अमित शाह ने बचपन से ही संगठन और नेतृत्व में रुचि दिखाई। कॉलेज के दिनों में वे आरएसएस से जुड़े और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। अमित शाह ने गुजरात से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और धीरे-धीरे भारतीय राजनीति में एक रणनीतिकार और सशक्त नेता के रूप में पहचान बनाई।

आज अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और उन्हें भारतीय राजनीति का “चाणक्य” कहा जाता है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं और समर्थकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement