Crime branch constable suspended: क्राइम ब्रांच की कारवाई पर सवाल, व्यापारी से 2 लाख की ‘चोरी’ का मामला

Crime branch constable suspended रायपुर, 22 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला को 2 लाख रुपये चोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उसकी कार से नकदी चुरा ली।

Body of youth: हत्या या हादसा? रेलवे गेट के पास मिली लाश ने उठाये सवाल, पुलिस ने शुरू की मर्ग जाँच

क्या है पूरा मामला?

धमतरी के बुलेट शोरूम संचालक मयंक गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 अक्टूबर की रात वह धमतरी से दुर्ग स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम उनकी कार का पीछा करते हुए उनके घर विद्युत नगर (पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र) तक पहुंच गई।

Advertisement

कारोबारी का आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से उतारकर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान कार में रखे 2 लाख रुपये नकद गायब हो गए। मयंक गोस्वामी ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें पुलिसकर्मियों की गतिविधियां कैद हैं।

Bijapur Gambling Video :दिवाली की रात चला लाखों का खेल,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कौन-कौन थे शामिल?

शिकायत के अनुसार चेकिंग टीम में क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत कुल 5 पुलिसकर्मी शामिल थे।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement