Furnace blast: रायगढ़ एनआरवीएस प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Furnace blast रायगढ़ (छत्तीसगढ़) | 23 अक्टूबर 2025| रायगढ़ जिले में एक बार फिर औद्योगिक हादसा हुआ है। तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) फैक्ट्री में गुरुवार सुबह फर्नेस ब्लास्ट होने से तीन मजदूर झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है।घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई।

Horoscope: 24 अक्टूबर 2025 का राशिफल

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, एनआरवीएस फैक्ट्री में रोज़ की तरह सुबह काम चल रहा था। करीब सुबह 7 बजे SMS फर्नेस में अचानक तेज धमाका हुआ।उस वक्त पास में काम कर रहे तीन मजदूर जिनमें रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश शामिल हैं उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

Advertisement

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा में सिरहा पर चढ़ते गोवंश, ग्रामीण बोले- आस्था का प्रतीक है यह परंपरा

घायल मजदूरों की स्थिति

फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत तीनों घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ पहुंचाया।जहाँ डॉक्टरों ने रामनारायण यादव को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया।बाकी दो मजदूरों का इलाज रायगढ़ में जारी है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement