Vande Bharat Express: बढ़ती लोकप्रियता के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में दुगनी क्षमता के साथ सफर शुरू

Vande Bharat Express रायपुर, 26 अक्टूबर 2025| बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को दोबारा 16 कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया है। अब इस हाई-स्पीड ट्रेन में 1128 यात्री सफर कर सकेंगे।

Non-standard medicines: एल्बेंडाजोल, पैरासिटामॉल और फंगल क्रीम पर सवाल; क्वालिटी रिपोर्ट में गिरा भरोसा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन औसतन 800 से अधिक यात्री इस ट्रेन में सफर कर रहे हैं। ट्रेन के समय पर चलने और आरामदायक यात्रा अनुभव के कारण यात्रियों का भरोसा इस ट्रेन पर लगातार बढ़ रहा है।

Advertisement

पहले दिसंबर 2022 में जब नागपुर रूट पर वंदे भारत की शुरुआत हुई थी, तब इसमें 16 कोच थे। लेकिन टिकट दरें अधिक होने से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, जिसके चलते अप्रैल 2023 में इसे घटाकर 8 कोच कर दिया गया था। अब त्योहारों के सीजन में दोबारा यात्रियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Donald Trump : आसियान समिट में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

रविवार को ट्रेन के सीसी कोच में 54 और ईसी कोच में 6 वेटिंग लिस्ट दर्ज की गई, जो इस ट्रेन की लोकप्रियता को दर्शाती है। वहीं, अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस समय पर और नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों का भरोसा और बढ़ा है।

रायपुर से बिलासपुर या नागपुर तक तेज़ और आरामदायक यात्रा के लिए यह ट्रेन अब यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement