Suicide: करपावंड में सनसनी: प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, जांच में नए खुलासे

Suicide जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 अक्टूबर को छत से कूदकर जान देने वाली महिला के सुसाइड नोट ने अब इस मामले को आत्महत्या के बजाय हत्या की दिशा में मोड़ दिया है।

Chhath Mahaparva 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ की छठ पूजा: प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

महिला ने अपने पिता के नाम लिखे एक मार्मिक सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर घसीटकर मारने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गालियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है, “आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे परिवार वाले (ससुराल पक्ष) घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है। आज मेरा चिरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा। पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।”

Advertisement

CJI गवई ने केंद्र को भेजी सिफारिश, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश

शुरुआत में ससुराल पक्ष इस घटना को सामान्य बता रहा था, लेकिन यह सुसाइड नोट महिला की मौत के 10-12 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा, जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement