जैश का नया ‘डिजिटल जिहाद’: महिलाओं को आतंकी बनाने के लिए 21 मिनट का ऑडियो जारी, ‘जमात-उल-मोमिनत’ का गठन

नई दिल्ली। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर महिलाओं के लिए एक नया विंग ‘जमात-उल-मोमिनत’ लॉन्च किया है। संगठन के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की बताई जा रही 21 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में इस नये विंग के तहत महिलाओं की भर्ती, उन्हें आतंकवादी प्रशिक्षण देने और वैश्विक स्तर पर तैनात करने का विस्तृत खाका बताया गया है।

रिकॉर्डिंग के अनुसार, अजहर महिलाओं को भर्ती करने के लिए धार्मिक वचनों और जन्नत का लालच दे रहे हैं। इसमें महिलाओं को अलग-अलग भूमिकाओं में तैनात करने और संगठन के विचारों के प्रसार के लिये तैयार करने की बात की जा रही है।

Helmet mandatory : एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना किया अनिवार्य, 10 नवंबर से आम जनता पर भी होगी सख्ती

Advertisement

यह खुलासा सुरक्षा खुफिया समुदाय और नागरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भर्ती और प्रशिक्षित करने की बात होने पर संगठन की कार्यप्रणाली में बदलाव का संकेत मिलता है। इससे संबंधित प्रमाणों और रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता की जांच की आवश्यकता है।

घटना के आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत पूछताछ का कोई सार्वजनिक बयान अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। ऐसे मामलों में कानून-व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता व त्वरित जांच अहम मानी जाती है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement