Vande Mataram 150 years: राष्ट्रगीत के 150 वर्ष, छत्तीसगढ़ में भी होंगे जनभागीदारी वाले भव्य आयोजन

Vande Mataram 150 years Vande Mataram 150 years
Vande Mataram 150 years

Vande Mataram 150 years रायपुर, छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय एक वर्षभर चलने वाले भव्य उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस राष्ट्रीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनभागीदारी पर आधारित यह महाअभियान 7 नवंबर 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। यह उत्सव राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का एक जीवंत संदेश देगा।

District Badar : रायपुर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, युवक को 3 महीने के लिए जिला बदर किया गया

‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ की अभिनव पहल

अभियान को और अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाने के लिए एक अभिनव पहल की जा रही है:

Advertisement

  • राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी से “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे।
  • इन बूथों में नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, यह उत्सव छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ेगा और उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करेगा। ‘वंदे मातरम्’ का स्वर हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगा।

Dongargarh Trust Dispute : डोंगरगढ़ ट्रस्ट और गोंड समाज विवाद ने पकड़ा तूल, बड़ा खुलासा आया सामने

चार चरणों में होगा उत्सव का आयोजन

यह ऐतिहासिक पर्व केवल एक दिन का नहीं, बल्कि चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मनाया जाएगा, ताकि यह जन-आंदोलन का रूप ले सके:

  • प्रथम चरण: 7 नवंबर से 14 नवंबर 2025
  • द्वितीय चरण: 19 नवंबर से 26 जनवरी 2026
  • तृतीय चरण: 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 (इस दौरान ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ इसका जुड़ाव होगा)
  • चतुर्थ चरण: 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, सामूहिक गायन मुख्य आकर्षण

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह उद्घाटन समारोह प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के तुरंत बाद, पूरे देश में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन नागरिकों के लिए आधिकारिक पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Spread the love
Advertisement