सीवान में मतदान के दौरान विवाद, BJP उम्मीदवार ने बुर्का हटाने को कहा तो भड़का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग का आखिरी घंटा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा, हालांकि कुछ सीटों पर 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। दोपहर 3 बजे तक 53.77 वोटिंग हुई है।

आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को पहुंचेंगी छत्तीसगढ़,जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी

Advertisement

वैशाली में राजद प्रत्याशी के भड़काने पर लोगों ने CRPF जवानों पर पत्थर फेंके। दरअसल, आरजेडी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे, जवानों ने उन्हें हटाया तो हंगामा हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई है।

सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा के लकड़ी नवीगंज प्रखंड की बूथ संख्या 349-350 पर बीजेपी प्रत्याशी देवेशकांत सिंह का स्थानीय वोटरों ने विरोध किया है। वोट चोर के नारे भी लगाए। लोगों का आरोप है कि वो मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाने की बात कह रहे थे।

इधर, लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ है। गाड़ी पर गोबर, चप्पलें फेंकी गईं। गुस्साए डिप्टी सीएम ने कहा, ‘ये सब राजद के गुंडे हैं। NDA जीत रहा, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। इन सब की छाती पर बुलडोजर चलेगा।’

Spread the love
Advertisement