CGPSC Notification 2025 : CGPSC 2025 नोटिफिकेशन आज जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP पदों में बड़ी बढ़ोतरी

CGPSC Notification 2025 CGPSC Notification 2025
CGPSC Notification 2025

CGPSC Notification 2025 , रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आज बड़ा दिन हो सकता है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है। आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बार परीक्षा के माध्यम से लगभग 240 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है, जिसमें 17 से 20 सेवाओं के पद शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा DGP–IGP सम्मेलन की मेजबानी; 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में जुटेगा देश का शीर्ष पुलिस नेतृत्व

सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के लिए

जारी होने वाले नोटिफिकेशन में सबसे बड़ी वैकेंसी नायब तहसीलदार के पदों पर रहेगी। पिछले कुछ वर्षों से लगातार इन पदों की संख्या बढ़ रही है, और इस बार भी इनकी संख्या अन्य सेवाओं के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है।

Advertisement

डिप्टी कलेक्टर और DSP के पद बढ़े

राज्य सेवा परीक्षा 2024 की तुलना में इस बार दो महत्वपूर्ण सेवाओं — डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) — के पदों में वृद्धि होने जा रही है।

  • पिछली बार डिप्टी कलेक्टर के 7 पद थे, जबकि इस बार यह संख्या 10 से अधिक रहने की संभावना है।

  • DSP के लिए भी इस बार 10 से अधिक पद प्रस्तावित हैं, जिससे प्रतियोगी छात्रों में उत्साह बढ़ा है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए पद राज्य प्रशासन में रिक्तियों को भरने और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों को सशक्त करने में मदद करेंगे।

CMO भर्ती भी राज्य सेवा के जरिए

इस बार विशेष रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) – वर्ग ‘ख’ और ‘ग’ के पदों की भर्ती भी सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह बदलाव नगर प्रशासन विभाग में बढ़ती आवश्यकताओं और पारदर्शी चयन प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

नोटिफिकेशन के बाद शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

जैसे ही CGPSC आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा,

  • आवेदन की तिथि

  • परीक्षा कार्यक्रम

  • प्रीलिम्स और मेन्स की विस्तृत रूपरेखा

  • चयन प्रक्रिया
    का पूरा विवरण सामने आ जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन की अंतिम तारीख से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

Spread the love
Advertisement