Domestic Violence : प्रेम विवाह का खूनी अंत बिलासपुर में पत्नी पर पति की हत्या के प्रयास का आरोप

Domestic Violence , बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेम विवाह का बेहद चौंकाने वाला और हिंसक अंत सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके में रहने वाले एक टेंट हाउस कर्मचारी ने अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पति का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को देर रात मोबाइल पर किसी से बात करने से मना किया, तो पत्नी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। उसने न सिर्फ पति के साथ मारपीट की, बल्कि उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और अंत में उसकी कलाई को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया।

पुरैना इलाके में गुरुवार शाम हुआ दिल दहला देने वाला वारदात ‘भाई ने भाई की हसिया से कर दी हत्या, पत्नी भी हिरासत में

रात 11 बजे शुरू हुआ विवाद

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई पीड़ित पति मुकेश साहू व्यापार विहार में टेंट हाउस में काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले रागिनी यादव से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिन तो सामान्य बीते, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था।

Advertisement

बताया गया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मुकेश साहू ने देखा कि उनकी पत्नी रागिनी यादव देर रात तक अपने मोबाइल पर किसी से लंबी बात कर रही थी। जब मुकेश ने अपनी पत्नी से इतनी रात को बात करने से मना किया, तो पत्नी भड़क उठी।

पत्नी ने किया जानलेवा हमला

मुकेश के विरोध करने पर रागिनी ने पहले तो गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने मुकेश को जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने लगी। पति किसी तरह पत्नी की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान, पत्नी ने मुकेश के हाथ की कलाई को अपने दांतों से जोर से काट लिया, जिससे पति की कलाई लहूलुहान हो गई।

पत्नी द्वारा किए गए इस जानलेवा हमले से मुकेश साहू बुरी तरह से डर गए। किसी तरह वह पत्नी के चंगुल से बचकर बाहर निकले।

सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

गंभीर रूप से घायल मुकेश साहू ने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी रागिनी यादव के खिलाफ न सिर्फ मारपीट, बल्कि जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने पति की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रागिनी यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पत्नी से पूछताछ की जाएगी।

Spread the love
Advertisement