Amit Baghel : अमित बघेल की मां का अंतिम संस्कार आज, पुलिस के घेरे में पैतृक गांव पथरी पहुंचे क्रांति सेना अध्यक्ष

Amit Baghel , रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 5 दिसंबर को देवेंद्र नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अमित बघेल को जहां कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, वहीं इसी बीच एक पारिवारिक दुखद घटना ने माहौल और संवेदनशील बना दिया है। शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके घर लेकर पहुंची।

Keshkal Ghat Accident : ट्रेलरों की टक्कर से केशकाल घाट अवरुद्ध, यातायात बुरी तरह प्रभावित

आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, अमित बघेल की मां का अंतिम संस्कार आज शनिवार, 6 दिसंबर को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच किया जाएगा। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह पुलिस अमित बघेल को घर लेकर पहुंची, ताकि वे अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें दोबारा पुलिस रिमांड पर वापस ले जाया जाएगा।

Advertisement

शुक्रवार रात पैतृक गांव पथरी ले गई थी पुलिस

मां के निधन के बाद शुक्रवार शाम पुलिस अमित बघेल को उनके पैतृक गांव पथरी लेकर पहुंची थी। लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका। इसी वजह से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज के लिए स्थगित की गई थी।

26 दिनों से थे फरार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार थे। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि “अपनी जुबान पर लगाम रखें” और साफ तौर पर किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था। अदालत की सख्ती के बाद ही पुलिस की कार्रवाई तेज हुई और बघेल को थाने पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया।

Spread the love
Advertisement