Indigo Refund Deadline : इंडिगो संकट DGCA का कड़ा रुख और एयरलाइन का रिफंड वादा

Indigo Refund Deadline , नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) में पिछले कुछ दिनों से जारी परिचालन संक(Operational Crisis) के बीच यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। सरकार के सख्त निर्देश के बाद इंडिगो ने वादा किया है कि वह रद्द की गई उड़ानों के टिकट का पूरा पैसा आज रात 8 बजे तक यात्रियों को वापस कर देगी। एयरलाइन ने दावा किया है कि उसके 95% रूट पर फ्लाइट्स का ऑपरेशन लगभग नॉर्मल हो गया है, और कैंसिलेशन में कमी आई है।

Indigo Refund Deadline : इंडिगो संकट DGCA का कड़ा रुख और एयरलाइन का रिफंड वादा

इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स रद्द होने और यात्रियों को हुई भारी परेशानी के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को यह अनिवार्य निर्देश दिया था कि वह सभी लंबित यात्री रिफंड (Pending Passenger Refunds) को रविवार (आज) रात 8 बजे तक पूरा करे।

  • रिफंड ऑटोमैटिक: इंडिगो ने पुष्टि की है कि रद्द की गई सभी बुकिंग का पूरा रिफंड यात्रियों के मूल भुगतान माध्यम (Original Payment Mode) में खुद-ब-खुद (Automatically) जमा कर दिया जाएगा।

    Advertisement

  • नो रीशेड्यूलिंग फीस: एयरलाइन ने 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच यात्रा के लिए बुकिंग रद्द करने या पुनर्निर्धारित (Reschedule) करने के अनुरोधों पर पूर्ण छूट देने की भी घोषणा की है। यानी, यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।

  • सामान की डिलीवरी: मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि फ्लाइट रद्द होने की वजह से यात्रियों से अलग हुआ सारा सामान अगले 48 घंटों के अंदर उनके पते पर पहुंचा दिया जाए।

DGCA ने CEO को दिया शोकॉज नोटिस

फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी को देखते हुए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया है।

  • नोटिस का कारण: डीजीसीए ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर परिचालन में विफलता (Operational Failure) योजना, निरीक्षण और संसाधन प्रबंधन में बड़ी चूक को दर्शाती है।

  • FDTL नियमों का उल्लंघन: नोटिस में विशेष रूप से यह उल्लेख किया गया है कि एयरलाइन फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लागू करने के लिए आवश्यक तैयारी करने में विफल रही, जिसकी वजह से यह संकट पैदा हुआ।

  • 24 घंटे में मांगा जवाब: डीजीसीए ने सीईओ और मैनेजर को नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है, और ऐसा न करने पर उचित नियामक कार्रवाई (Regulatory Action) की चेतावनी दी है।

इंडिगो का दावा: 95% ऑपरेशन नॉर्मल

इंडिगो ने शनिवार को जारी अपने बयान में दावा किया है कि स्थिति में सुधार हो रहा है और उसके 95% से अधिक नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि शनिवार को उसने 1500 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जबकि पिछले दिनों यह संख्या काफी कम थी।

  • कंपनी के अनुसार, 138 में से 135 गंतव्यों (Destinations) के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं।

  • हालांकि, एयरलाइन ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन पूरी तरह से सामान्य होने में अभी कुछ और दिन लगेंगे, और यह 10 से 15 दिसंबर के बीच अपने सामान्य शेड्यूल पर लौट सकती है।

इस बीच, सरकार ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अन्य एयरलाइंस द्वारा मनमाना किराया वसूली पर रोक लगाने के लिए हवाई किराए की अधिकतम सीमा (Fare Cap) भी तय कर दी है।

Spread the love
Advertisement