Shri Laxmi Chalisa : शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा का पाठ क्यों है खास’ जानें संपूर्ण चालीसा और इसके चमत्कारी लाभ

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। हालांकि माता लक्ष्मी का स्मरण प्रतिदिन करना शुभ माना गया है, लेकिन शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धन की वृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी की साधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण भक्त हर शुक्रवार को विधि-विधान से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करते हैं।

Janjgir River Incident : जांजगीर में बड़ा हादसा पुलिस अधिकारी का बेटा हसदेव नदी में डूबा

Advertisement

श्री लक्ष्मी चालीसा (Shri Laxmi Chalisa Lyrics)

दोहा

मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥

सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
करहु कृपा जगदंबिका, हरहु विपत्ति अपार॥

शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा पाठ के लाभ

  • घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

  • मन में शांति और परिवार में सौहार्द बना रहता है।

  • रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ती है।

  • व्यापार और नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है।

  • नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक वातावरण बनता है।

लक्ष्मी चालीसा पाठ की सरल विधि

  1. सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  2. घर के मंदिर में दीपक और धूप जलाएं।

  3. मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के सामने कमल या सफेद चावल चढ़ाएं।

  4. शांत मन से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

  5. अंत में लक्ष्मी जी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

Spread the love
Advertisement