CG Robber Groom : दुर्ग में पकड़ा गया लुटेरा दूल्हा, महिलाओं से ठगी कर चुका करोड़ों रुपए का चूना

CG Robber Groom : दुर्ग, छत्तीसगढ़: शादियों के सीजन में अक्सर कुछ अनोखी खबरें सुर्खियों में आती हैं, लेकिन दुर्ग जिले से मिली खबर ने सबको हैरान कर दिया। पुलिस ने पहली बार लुटेरा दूल्हा गिरफ्तार किया है, जिसने अब तक चार शादियां की हैं और महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।

Balrampur School Incident : परीक्षा खत्म होते ही घटना, 6 छात्राओं की हालत गंभीर

आरोपी और गिरफ्तारी का मामला

मोहन नगर थाना पुलिस ने गुजरात निवासी 55 वर्षीय बीरेंद्र कुमार सोलंकी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। शिकायत दुर्ग की एक अधेड़ महिला ने दर्ज कराई थी। पीड़िता पेशे से शिक्षिका हैं और आरोपी से उनकी पहचान 2019 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी।आरोपी अपने आप को कुंवारा और इंजीनियर बताते हुए महिलाओं को आकर्षित करता था। वह अखबारों में शादी के विज्ञापन भी देता था।

Advertisement

कैसे करता था ठगी

  • आरोपी ने पीड़िता को लिव-इन रिलेशन के लिए मनाया और 3 वर्षों तक पति-पत्नी की तरह रहा।

  • वर्ष 2023 में दुर्ग के एक होटल में पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई।

  • महिलाओं को मकान, नौकरियां और भरण-पोषण के झांसे में डालकर पैसे ऐंठता था।

  • पीड़िता से अलग-अलग समय पर 32 लाख रुपए नगद, एक बार 12 लाख रुपए और 1 लाख कीमती जेवर भी चोरी किए।

  • कुल मिलाकर पीड़िता को लगभग 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

पीड़िता ने बैंक लोन और गोल्ड लोन लेकर यह राशि आरोपी को दी।

आरोपी का शातिर तरीका

  • ठगी के बाद आरोपी ने गुजरात में एक सरकारी डॉक्टर महिला से शादी की।

  • उसके साथ IVF के जरिए दो जुड़वां बच्चे भी हैं।

  • आरोपी पहले से ही दो और शादियां कर चुका था और उसके बड़े बच्चे भी हैं।

  • वह मुख्य रूप से उम्रदराज अविवाहित और तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही जांच जारी है कि कहीं और कोई महिला तो इसके शिकार नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है। मेट्रोमोनियल साइट और सोशल मीडिया पर महिलाओं को झांसा देकर फंसाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Advertisement