Tragic Road Accident on NH-53 : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आरंग| नेशनल हाईवे 53 पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखौली ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी (टीआई) हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी (शवगृह) भिजवाया।

Faridabad: डी-मार्ट मॉल में डीजे पर डांस करते समय युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

Spread the love
Advertisement