Cabinet Meeting Today : कमिश्नरी–धर्मांतरण संशोधन बिल पर फैसला संभव, स्वास्थ्य-शिक्षा व कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा

नवा रायपुर | नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघषीर में की यात्रा, सबमरीन सॉर्टी करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में कमिश्नरी सिस्टम और धर्मांतरण संशोधन बिल पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में शासकीय कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों, जैसे सेवा शर्तें, सुविधाएं और अन्य मांगों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की जा सकती है।

Spread the love
Advertisement