BREAKING : नए साल के जश्न से पहले दहला मंदसौर, व्यस्त इलाके में फायरिंग से तीन लोगों की मौत

मंदसौर। नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच मंदसौर शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित एक मकान के भीतर अचानक गोलियां चलने की आवाजें गूंजीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई कि मकान के अंदर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Unnao rape case : दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love
Advertisement