Mahadev Betting Case : महादेव सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 78 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस अटैच, 17 करोड़ की संपत्तियां भी कुर्क

Mahadev Betting Case Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case

Mahadev Betting Case : रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। इस कार्रवाई में 78 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस और करीब 17 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं।

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case

ED के अनुसार, मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एम/एस एक्जिम जनरल ट्रेडिंग–GZCO के नाम पर रखे गए कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को अटैच किया गया है। जांच में सामने आया है कि इन संस्थाओं का संबंध महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क के प्रमुख आरोपियों सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से है।

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इन कंपनियों का उपयोग आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) को वैध निवेश के रूप में छिपाने और उसे सफेद धन की तरह प्रस्तुत करने के लिए किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में इन लेन-देन को संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

Spread the love
Advertisement