Raipur Viral Fever , रायपुर। राजधानी रायपुर में वायरल फीवर का नया और बदला हुआ रूप सामने आ रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर में गले में तेज दर्द, हल्का से तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत के साथ अब तक करीब 400 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज वायरल फीवर जैसे लक्षणों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।