नितिन नबीन बन सकते हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटकलें तेज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

फिलहाल नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। इससे पहले 13 जनवरी को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।

Raipur Police Commissionerate : आईपीएस रामगोपाल गर्ग बन सकते हैं रायपुर पुलिस कमिश्नरी के पहले पुलिस कमिश्नर

Advertisement

गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। इससे पहले पार्टी ने 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। नड्डा का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें विस्तार दिया गया। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं।

चुनाव कार्यक्रम जारी

भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार,

  • 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

  • उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी।

लक्ष्मण ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संपन्न होगी।

Spread the love
Advertisement