Morning or Night : आखिर कब खाना चाहिए सेब? जानिए सही समय, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

नई दिल्ली। सेब को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है और यह दुनिया के सबसे हेल्दी फलों में सबसे ऊपर आता है। इसके नियमित सेवन से दिल, दिमाग, पाचन तंत्र और इम्यूनिटी मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब खाने का सही समय जानना भी उतना ही जरूरी है, वरना इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Sameer Minhas : पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में समीर मिन्हास रिटायर्ड आउट

सेब खाने का सही समय

  • सुबह खाली पेट: सुबह खाली पेट सेब खाने से इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट आसानी से शरीर में अवशोषित होते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है।

    Advertisement

  • खाने के 1-2 घंटे बाद: अगर आप सुबह न खा पाएं, तो खाने के 1-2 घंटे बाद सेब लेना फायदेमंद रहता है।

  • रात में न खाएं: सोने से ठीक पहले सेब खाने से पेट में एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है।

सेब के फायदे

  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

  • पाचन क्रिया को मजबूत बनाए

  • दिमागी स्वास्थ्य और याददाश्त के लिए अच्छा

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना 1 से 2 सेब सही समय पर खाने से शरीर को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। इसलिए सिर्फ “एक सेब रोज़” कहना ही काफी नहीं, सही समय पर इसका सेवन करना भी जरूरी है।

Spread the love
Advertisement