Dhar Bhojshala , धार । मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में करीब 10 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। शुक्रवार सुबह सूर्योदय के साथ हिंदू पक्ष द्वारा पूजा शुरू कर दी गई, वहीं दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मुस्लिम पक्ष द्वारा जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
Dhar Bhojshala : भोजशाला में ऐतिहासिक दिन सुबह पूजा, दोपहर में नमाज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भोजशाला को लेकर पहले से ही संवेदनशीलता बनी रहती है। आमतौर पर बसंत पंचमी पर केवल पूजा और जुमे के दिन केवल नमाज की अनुमति दी जाती है, लेकिन जब दोनों एक ही दिन आते हैं, तो कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौती बढ़ जाती है। इसी कारण इस बार प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
प्रशासन ने भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में करीब 8000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल और विशेष टास्क फोर्स की तैनाती की है। जिले की सीमाओं पर भी अतिरिक्त चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे और AI आधारित सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ड्रोन और AI से हर गतिविधि पर नजर
भोजशाला परिसर के ऊपर लगातार ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं, जिससे भीड़ की गतिविधियों, प्रवेश-निकास मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके। AI तकनीक के जरिए भीड़ के व्यवहार, असामान्य हलचल और संभावित खतरे की पहचान की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पूजा और नमाज के लिए तय समय
प्रशासनिक आदेश के अनुसार,
-
सुबह सूर्योदय से दोपहर 12 बजे तक हिंदू पक्ष को पूजा की अनुमति दी गई है।
-
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मुस्लिम पक्ष जुमे की नमाज अदा करेगा।
-

Dhar Bhojshala