PM Modi’S Big Claim : 1987 के गुजरात मॉडल का जिक्र, बोले— जैसे अहमदाबाद से बदला था गुजरात, वैसे ही केरल में आएगा परिवर्तन

PM Modi'S Big Claim PM Modi'S Big Claim
PM Modi'S Big Claim

PM Modi’S Big Claim : तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की नींव पड़ चुकी है और राज्य में अब बदलाव होकर रहेगा।

PM Modi'S Big Claim
PM Modi’S Big Claim

पीएम मोदी ने कहा, “आज मुझे तिरुवनंतपुरम में एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। आप लोगों का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि केरल अब परिवर्तन की ओर बढ़ चुका है।”

उन्होंने लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि “यहां का लेफ्टिस्ट इको-सिस्टम मेरी बातों को शायद स्वीकार न करे, लेकिन मैं मजबूती के साथ तर्क और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखूंगा।”

Advertisement

PM Modi'S Big Claim
PM Modi’S Big Claim

प्रधानमंत्री ने 1987 के गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी।
“1987 में पहली बार अहमदाबाद नगर निगम में जीत मिली थी। उसी जीत ने गुजरात में बदलाव की नींव रखी और आगे चलकर बीजेपी ने पूरे राज्य में सरकार बनाई। आज वही स्थिति तिरुवनंतपुरम में देखने को मिल रही है।”

PM Modi'S Big Claim
PM Modi’S Big Claim

पीएम मोदी ने दावा किया कि तिरुवनंतपुरम में मिली सफलता से यह स्पष्ट है कि केरल की जनता अब विकास, सुशासन और नए विकल्प की ओर देख रही है।
उन्होंने कहा, “जैसे अहमदाबाद से गुजरात जीता गया, वैसे ही तिरुवनंतपुरम से केरल जीतने का रास्ता खुल चुका है।”

PM Modi'S Big Claim
PM Modi’S Big Claim

प्रधानमंत्री के इस बयान को केरल की राजनीति में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बीजेपी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई है।

Spread the love
Advertisement