CG CD SCANDAL CASE : सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल को झटका, सेशन कोर्ट ने CBI कोर्ट का फैसला पलटा

CG CD SCANDAL CASE CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

CG CD SCANDAL CASE : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा कानूनी झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने इस मामले में विशेष सीबीआई अदालत के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें बघेल को राहत दी गई थी। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

दरअसल, वर्ष 2017 में सामने आए अश्लील सीडी मामले में एक वीडियो के प्रसार का आरोप लगाया गया था, जिसमें तत्कालीन मंत्री राजेश मुनत को दिखाए जाने का दावा किया गया था। इस मामले में भूपेश बघेल सहित अन्य आरोपियों पर सीडी को सार्वजनिक करने और राजनीतिक लाभ लेने के आरोप लगे थे।

CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

मजिस्ट्रेट अदालत ने पहले भूपेश बघेल को इस मामले में बरी कर दिया था, लेकिन सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती दी। अब सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए कहा है कि मामले में दोबारा सुनवाई जरूरी है और आरोपों की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Advertisement

CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में भूपेश बघेल समेत कई अन्य आरोपियों को नामजद किया है, जिन पर अश्लील सामग्री के प्रसार और साजिश रचने के आरोप हैं। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब भूपेश बघेल की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्ष ने इसे कानून की जीत बताया है, वहीं कांग्रेस की ओर से इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई करार दिया जा रहा है।

CG CD SCANDAL CASE
CG CD SCANDAL CASE

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे की सुनवाई में कोर्ट क्या रुख अपनाता है और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Spread the love
Advertisement