Rojgar Mela 2026 : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 50 पदों पर सीधी भर्ती

Rojgar Mela 2026 Rojgar Mela 2026
Rojgar Mela 2026

प्लेसमेंट कैम्प का शेड्यूल और स्थान

शुक्रवार, 20 फरवरी को आयोजित होने वाला यह मेला सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस शिविर के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियां कुल 50 विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे निर्धारित समय पर शासकीय आईटीआई चिरमिरी पहुंच सकते हैं।

“हमारा लक्ष्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इस कैम्प में शामिल हो रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा।”
— जिला रोजगार अधिकारी, एमसीबी

Advertisement
Spread the love
Advertisement