Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों को उतारा मौत के घाट

Road Accident News Road Accident News
Road Accident News

मस्तूरी स्टेट बैंक के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक नंबर CG 08 WB 1435 काफी तेज गति में था। मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सड़क पर खून से लथपथ शवों को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा गया।

“दुर्घटना की खबर मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।”
— थाना प्रभारी, मस्तूरी पुलिस स्टेशन

Advertisement
Spread the love
Advertisement