मिडिल-ईस्ट की जंग का भारत पर प्रहार’ मुंबई के 20% होटल बंद, कमर्शियल गैस की सप्लाई ठप

मुंबई/नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध का असर अब भारतीय रसोई और व्यापार जगत पर गहराने लगा है। जंग के 11वें दिन मिडिल-ईस्ट से होने वाली एलपीजी (LPG) सप्लाई बाधित होने के कारण भारत के कई राज्यों में ‘हाहाकार’ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सबसे बुरा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पड़ा है।

मुंबई में होटल इंडस्ट्री संकट में

मुंबई के होटल और रेस्टोरेंट के मुताबिक, शहर के लगभग 20% होटल गैस की कमी के कारण बंद हो चुके हैं। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग पूरी तरह रुक गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में स्थिति नहीं सुधरी, तो 50% से ज्यादा रेस्टोरेंट अपनी सेवाएं बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे।

CG Accident : भारतमाला मार्ग पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में पलटी कार; व्यापारी घायल

Advertisement

इन राज्यों में सप्लाई पर ब्रेक

मिडिल-ईस्ट के हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही बंद होने से आयात पर असर पड़ा है। इसके चलते:

  • महाराष्ट्र और कर्नाटक: पुणे, मुंबई और बेंगलुरु में भारी किल्लत। बेंगलुरु के होटलों ने भी शटडाउन की चेतावनी दी है।

  • पंजाब और राजस्थान: यहां के औद्योगिक और कमर्शियल सेक्टर को होने वाली गैस सप्लाई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।

  • सरकारी आदेश: सरकार ने रिफाइनरियों को आदेश दिया है कि वे सारा ‘प्रोपेन’ और ‘ब्यूटेन’ केवल घरेलू एलपीजी उत्पादन के लिए सुरक्षित रखें।

घरेलू ग्राहकों के लिए बदले नियम

आम जनता को किल्लत से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं:

  1. बुकिंग गैप: अब ग्राहक 25 दिनों के अंतराल के बिना दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। यह कदम जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया है।

  2. सप्लाई प्राथमिकता: कमर्शियल सेक्टर की तुलना में घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Spread the love
Advertisement