CG NEWS : अफीम खेती में लापरवाही का मामला, RAEO बहाल, कार्रवाई अभी बाकी

CG NEWS :  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) एकता साहू को बड़ी राहत मिली है। कृषि विभाग ने मानवीय आधार पर उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें पुनः बहाल कर दिया है। बहाली के साथ ही उनकी नई पदस्थापना धमधा क्षेत्र में की गई है।

हालांकि बहाली के बावजूद एकता साहू की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Shashi Tharoor Convoy Attack : शशि थरूर ‘सेफ’, लेकिन टीम ‘चोटिल’, केरल में सांसद के गनमैन और ड्राइवर पर हमला, इलाके में तनाव

Advertisement

संघ की हड़ताल के बीच लिया गया फैसला
बताया जा रहा है कि निलंबन के विरोध में कृषि विभाग के कर्मचारियों के संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद विभाग ने मानवीय आधार पर निर्णय लेते हुए एकता साहू को बहाल करने का आदेश जारी किया।

यह है पूरा मामला
पूरा मामला दुर्ग जिले के समोदा गांव का है, जहां भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती पकड़ी गई थी। जांच के दौरान संबंधित क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहीं RAEO एकता साहू की लापरवाही सामने आई थी।

जांच में यह भी पाया गया कि जिस खेत को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मक्का फसल के प्रदर्शन प्लॉट के रूप में दर्शाया गया था, वहां मक्का के बजाय धान की फसल लगाई गई थी। वहीं पास के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी, जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को नहीं दी गई।

13 मार्च को हुई थी कार्रवाई
इस पूरे मामले में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने 13 मार्च को एकता साहू को निलंबित कर दिया था। फिलहाल बहाली के बाद भी विभागीय जांच जारी रहने से यह मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।

Spread the love
Advertisement