CG NEWS : महासमुंद के कुएं में मिली लाश, बोरी में बंद कर फेंका गया युवक, जांच तेज

महासमुंद, छत्तीसगढ़: जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहाँ आज सुबह एक कुएं में बोरी में बंद युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किया वार
ग्रामीणों ने जब कुएं में एक संदिग्ध बोरी देखी, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब बोरी को बाहर निकाला, तो उसमें एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया है, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

CG Board Hindi Re-exam 2026 : बोर्ड परीक्षा ब्रेकिंग , टेलीग्राम लीक के बाद आज ‘अग्निपरीक्षा’, माशिमं ने बदली पेपर डिलीवरी की रणनीति

Advertisement

नृशंस हत्या कर कुएं में फेंका
प्राथमिक जांच के अनुसार, मामला हत्या का है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह स्थित कुएं में फेंक दिया गया। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के अन्य थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके।

घटनास्थल: ग्राम पंचायत लभरा खुर्द।

पुलिस की कार्रवाई: फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

इलाके में खौफ: पिछले कुछ दिनों में जिले में बढ़ती चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love
Advertisement