8th Pay Commission नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माने जा रहे इस पे कमिशन के तहत सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का पूरा आधार फिटमेंट फैक्टर होगा। सरकार द्वारा तय किए जाने वाले इस फैक्टर के आधार पर ही कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी निर्धारित की जाएगी।
18 महीने में आएगी रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में 8वें वेतन आयोग का गठन किया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। रिपोर्ट लागू होने के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर (बकाया राशि) भी मिलेगा। पहले के अनुभवों के अनुसार, 5वें वेतन आयोग में 21 महीने और 7वें वेतन आयोग में 6 महीने का एरियर दिया गया था।
क्या होगा सैलरी बढ़ाने का फॉर्मूला?
फिलहाल आयोग की ओर से कोई अंतिम फॉर्मूला घोषित नहीं किया गया है, लेकिन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज है। आइए जानते हैं संभावित गणित—
फिटमेंट फैक्टर 2.57 होने पर
- लेवल 1–4: ₹46,260 – ₹65,535
- लेवल 5–8: ₹75,044 – ₹1,22,232
- लेवल 9–12: ₹1,36,467 – ₹2,02,516
- लेवल 13–13A: ₹3,16,367 – ₹3,36,827
- लेवल 14–16: ₹3,70,595 – ₹5,27,878
- लेवल 17–18: ₹5,78,250 – ₹6,42,500
फिटमेंट फैक्टर 3.0 होने पर
- लेवल 1–4: ₹54,000 – ₹76,500
- लेवल 5–8: ₹87,600 – ₹1,42,800
- लेवल 9–12: ₹1,59,300 – ₹2,36,400
- लेवल 13–13A: ₹3,69,300 – ₹3,93,300
- लेवल 14–16: ₹4,32,600 – ₹6,16,200
- लेवल 17–18: ₹6,75,000 – ₹7,50,000
फिटमेंट फैक्टर 3.25 होने पर
- लेवल 1–5: ₹58,500 – ₹94,900
- लेवल 6–10: ₹1,15,050 – ₹1,82,325
- लेवल 11–12: ₹2,20,025 – ₹2,56,100
- लेवल 13–13A: ₹4,00,075 – ₹4,26,075
- लेवल 14–18: ₹4,68,650 – ₹8,12,500
क्या है कर्मचारियों की उम्मीद?
कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को कम से कम 3.0 या उससे अधिक रखा जाए, ताकि महंगाई के हिसाब से सैलरी में बेहतर बढ़ोतरी हो सके। अब सभी की नजर सरकार के अंतिम फैसले और आयोग की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।