रायपुर में फर्जी e-चालान का जाल: साइबर ठगों का नया तरीका, पुलिस अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों फर्जी e-challan मैसेज और नकली वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को चालान के नाम पर डराकर उनसे ऑनलाइन भुगतान करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार ठग अनजान नंबरों से SMS या व्हाट्सएप के जरिए लिंक भेजते हैं, जिसमें वाहन का लंबित चालान बताकर तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है। ये लिंक कई बार असली वेबसाइट जैसे दिखते हैं, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं और अपनी निजी जानकारी व बैंक डिटेल साझा कर देते हैं।

Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा , टैंकर-ट्रेलर टक्कर से हाईवे ठप, मंत्री का काफिला भी फंसा

Advertisement

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान का भुगतान केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in या NextGen mParivahan App के माध्यम से ही करें। इन प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता, जबकि थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अंजान नंबरों से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और केवल अधिकृत सेंडर आईडी जैसे BV-VAAHAN-G, BT-VAAHAN-G, BH-VAAHAN-G, BM-VAAHAN-G या BZ-VAAHAN-G से आए मैसेज पर ही भरोसा करें। साथ ही वेबसाइट की स्पेलिंग ध्यान से जांचें।

सबसे महत्वपूर्ण बात, किसी भी परिस्थिति में अपना OTP किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान करने से बचें और पहले चालान को अधिकृत प्लेटफॉर्म पर वेरिफाई जरूर करें।

Spread the love
Advertisement