CG Nursing Council Scam : नर्सिंग काउंसिल में करोड़ों का ‘फीस कांड’ , निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 पर FIR दर्ज

CG Nursing Council Scam CG Nursing Council Scam
CG Nursing Council Scam

बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की आंतरिक जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल के नाम पर वसूली गई फीस को सरकारी खाते में जमा करने के बजाय निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया।

घोटाले की जड़ें इतनी गहरी हैं कि आरोपियों ने फर्जी सील और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर सैकड़ों नर्सिंग प्रोफेशनल्स को फर्जी सर्टिफिकेट्स भी जारी किए। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जब रिकॉर्ड का मिलान किया, तो करोड़ों रुपयों का अंतर पाया गया। इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और कई अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

Spread the love
Advertisement