Trump वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो “एक गोली” से ईरान के बचे हुए पूरे शीर्ष नेतृत्व को समाप्त कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व अब समझौते के लिए उत्सुक है और बातचीत करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान एक सप्ताह तक वार्ता स्थगित रखने और इस अवधि में एक-दूसरे पर हमला नहीं करने का निर्णय लिया है।
05 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल
अंतिम संस्कार के दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक नजर आए। इस पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगा था कि लोग खामेनेई से नाराज थे और यह भी सवाल उठाया कि क्या ये “नकली आंसू” हो सकते हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई से शुरू हुई हैं। कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को पवित्र शहर कोम में धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि 9 जुलाई को मशहद में दफन की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचे हैं और लाखों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ रहे हैं।
हालांकि, ट्रंप के बयानों पर ईरान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।