NEET PG 2026 पेपर लीक रोकने के लिए NTA का बड़ा सुरक्षा प्लान: पेपर लीक से सबक, अब कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा; जानें सभी नए नियम

नई दिल्ली: NEET PG 2026 पेपर लीक रोकने के लिए NTA का बड़ा सुरक्षा प्लान: नई दिल्ली। NEET PG 2026 परीक्षा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इस बार परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही NEET UG पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया गया है।

इस वर्ष 2.73 लाख उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.5% अधिक है। परीक्षा देशभर के 340 शहरों में स्थित करीब 1,300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

पेपर लीक रोकने के लिए NTA का बड़ा कदम

NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत NTA मुख्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। यह टेंडर 25 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि 17 अगस्त को बोलियां खोली जाएंगी। चयनित एजेंसी अगले दो वर्षों तक सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी।

Advertisement

CG BREAKING : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

NEET PG 2026 में ये होंगे बड़े बदलाव

  • एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र देने का प्रयास होगा।
  • आधार आधारित सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी।
  • फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैन के जरिए प्रवेश मिलेगा।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2-3 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • 60,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों, CCTV, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी रहेगी।
  • परीक्षा को अलग-अलग सेक्शन A, B और C में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्शन का समय समाप्त होने या सबमिट होने के बाद उस पर दोबारा नहीं लौटा जा सकेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक, गलत उत्तर पर -1 अंक और बिना उत्तर वाले प्रश्न पर 0 अंक दिए जाएंगे।
  • तकनीकी खराबी या सर्वर समस्या की स्थिति में तुरंत बैकअप व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा प्रक्रिया होगी अधिक सुरक्षित

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाना और उम्मीदवारों को सुरक्षित एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है। NEET PG 2026 में पहली बार सुरक्षा और तकनीकी निगरानी को इतने बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है।

Spread the love
Advertisement