Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला टी20 एशिया कप 2026 में हांगकांग चाइना के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। मंधाना ने महज 81 गेंदों में 124 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला 137 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
124 रनों की पारी खेलकर रचा इतिहास
हांगकांग चाइना के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। इस पारी के साथ उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में भी वह नंबर-1 पर पहुंच गईं।
‘मुझे इन रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ भी पता नहीं था’
मैच के बाद स्मृति मंधाना ने अपने रिकॉर्ड्स को लेकर बड़ा बयान दिया। बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें इस दौरान रिकॉर्ड्स के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी। उनका पूरा ध्यान सिर्फ रन बनाने और टीम को जीत दिलाने पर था।
मंधाना ने कहा कि उनका काम रन बनाना है और वह इस बात के बारे में नहीं सोचतीं कि कौन सा रिकॉर्ड बन रहा है या टूट रहा है। उनके मुताबिक, देश के लिए कितने मैच जीते हैं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह 10 हजार रन या उससे आगे पहुंच पाएंगी।
Bhadrapad Month 2026 : भादो के पवित्र महीने में किन चीजों का करें दान’ सुख-समृद्धि पाने के आसान उपाय
मिताली राज को बताया अपना आइडल
स्मृति मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की भी तारीफ की। मिताली का रिकॉर्ड तोड़कर ही मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी हैं।
मंधाना ने कहा कि मिताली राज को खेलते हुए देखकर उनकी पीढ़ी बड़ी हुई है और वह सभी के लिए एक आइडल रही हैं। वहीं, मिताली राज ने भी मंधाना को रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई दी और कहा कि एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनने तक का उनका सफर देखना गर्व की बात है।
जीत को रिकॉर्ड से ज्यादा देती हैं महत्व
स्मृति मंधाना के बयान से साफ है कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है। हांगकांग चाइना के खिलाफ 124 रनों की पारी ने न सिर्फ भारत को बड़ी जीत दिलाई, बल्कि मंधाना को महिला क्रिकेट के इतिहास में एक और बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया है।